सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Brother murdered in Panipat after sister  wedding

Haryana: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट; परिजनों ने थाने में किया हंगामा

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोमवार को कुनाल ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। इस दौरान उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद दोस्तों ने कुनाल की हत्या कर दी। 

Brother murdered in Panipat after sister  wedding
कुनाल, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

थाना किला क्षेत्र के जगदीश नगर में कुनाल नाम के युवक की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। मृतक की उम्र 24 साल बताई जा रही है। कुनाल की बहन की शादी के बाद उसके दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात करीब पौने तीन बजे 10-15 युवकों ने कुनाल की जमकर पिटाई की। पुलिस ने रात को ही घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया जहां पर मंगलवार शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। कुनाल के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए किला थाने पर हंगामा किया। 
Trending Videos


परिजनों का आरोप है कि झगड़ा होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस की तीन गाड़ियां उनके घर पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स चार थानों की पुलिस के साथ किला थाना पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतक कुनाल की भाभी मीनू ने बताया रविवार रात को ननद की शादी हुई। उनका छोटा देवर कुनाल सोनीपत में पीवीसी पैनल का काम करते था। वह शादी में घर पर आया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोमवार को कुनाल ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। इस दौरान उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रात को 11 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस की तीन गाड़ियां उनके घर पर पहुंची और जांच कर लौट गईं। इसके बाद कुनाल के 10-15 दोस्तों ने घर पर हमला कर दिया और रात को करीब दो बजे कुनाल को अपने साथ ले गए।
परिजनों ने आरोप लगाया कि रात को करीब दो बजकर 40 मिनट पर उसके दोस्तों ने वर्मा चौक पर कुनाल की जमकर पिटाई की। पुलिस ने कुनाल को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया।

परिजनों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। मंगलवार शाम को करीब साढ़े छह बजे दो पुलिसकर्मी उनके घर पर आए और बताया कि कुनाल की पीजीआई में मौत हो गई है जिसके बाद वे थाने पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, शहर थाना, तहसील कैंप, सेक्टर-13-17 की पुलिस के साथ किला थाना पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।

https://www.amarujala.com/city-and-states/air-pollution-problem-increases-in-haryana-2026-05-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed