फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   24 officers, including 17 IAS officers, transferred in Haryana.

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS समेत 24 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

Fri, 07 Aug 2026 03:56 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 03:56 PM IST
सार

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 24 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
24 officers, including 17 IAS officers, transferred in Haryana.
आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हरियाणा के राज्यपाल ने राज्य के 24 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से 7 अगस्त 2026 को जारी इस आदेश में प्रशासन के कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख तबादले
जी. अनुपमा (IAS, 1991): अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता विभाग — अब मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव भी बनाई गई हैं, जिससे राजीव रंजन (IAS, 1998) को इस चार्ज से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सीजी राजिनी कांथन (IAS, 2004): वित्त विभाग की जिम्मेदारी के साथ अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की कमिश्नर व सचिव भी बनाई गई हैं, जिससे डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS, 1990) को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतमालिस मकरंद पांडुरंग (IAS, 2007): अब सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग की कमिश्नर व सचिव और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के CEO बनाए गए हैं। इससे अमित कुमार अग्रवाल (IAS, 2003) और सी. जी. राजिनी कांथन को इन चार्जों से मुक्त किया गया है।

दुष्मंता कुमार बेहरा (IAS, 2007): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से अब मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग के कमिश्नर व सचिव बनाए गए हैं, जिससे फूल चंद मीणा (IAS, 2004) को राहत दी गई है। राजीव रतन (IAS, 2008): करनाल मंडल आयुक्त से अब कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, विजिलेंस जांच अधिकारी और आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशक बनाए गए हैं (पंकज, IAS 2009 के स्थान पर)। हेमा शर्मा (IAS, 2010): अब करनाल मंडल की नई आयुक्त बनाई गई हैं (राजीव रतन के स्थान पर)।
 

डॉ. आदित्य दहिया (IAS, 2011): अब सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम और हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं।यशेंद्र सिंह (IAS, 2011): अब फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के CEO बनाए गए हैं (धीरेंद्र खड़गटा के स्थान पर)। धीरेंद्र खड़गटा (IAS, 2012): अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक व राज्य परिवहन निदेशक बनाए गए हैं। प्रदीप दहिया (IAS, 2013): अब गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त और गुरुग्राम के जिला नगर आयुक्त बनाए गए हैं। प्रतिमा चौधरी (IAS, 2013): पशुपालन एवं डेयरी विभाग के साथ अब हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव और हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक भी बनाई गई हैं।

रेणु सोगन (IAS, 2019): जो पोस्टिंग के आदेश की प्रतीक्षा में थीं, अब लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अतिरिक्त सचिव बनाई गई हैं। समवर्तक सिंह खंगवाल (IAS, 2019): अब मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक व अतिरिक्त सचिव भी बनाए गए हैं। विवेक आर्य (IAS, 2021): अब कुरुक्षेत्र में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के CEO और जिला परिषद-DRDA पंचकूला के CEO बनाए गए हैं (निशा, IAS 2021 के अवकाश पर जाने से रिक्त स्थान पर)।

अन्य तबादलों में योगेश कुमार मेहता (HCS, 2004) को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव, विजेंद्र हुड्डा (HCS, 2013) को चरखी दादरी में जिला परिषद व DRDA का CEO, वीरेंद्र चौधरी (HCS, 2013) को कुरुक्षेत्र में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पंकज कुमार (HCS, 2014) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का CEO, सचिन गुप्ता (HCS, 2018) को अंबाला का उपायुक्त, सुरेश कुमार (HCS, 2019) को चरखी दादरी का सिटी मजिस्ट्रेट, मोनिका (HCS, 2023) को शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन एवं मिड-डे मील) और मनजीत कुमार (HCS, 2023) को रोहतक में एस्टेट अफसर व भूमि अधिग्रहण अधिकारी बनाया गया है, जिससे शुभम (HCS, 2023) को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed