{"_id":"6a5a2a21497865b255001002","slug":"34-million-voters-untraceable-in-haryana-sir-completed-in-11-districts-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1072949-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 34 लाख मतदाता नहीं मिले, 11 जिलों में एसआईआर पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 34 लाख मतदाता नहीं मिले, 11 जिलों में एसआईआर पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 99.36% मतदाताओं का सत्यापन, गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 84,198 व फरीदाबाद में 14,848 मतदाताओं का सत्यापन अभी लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रदेश में 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 929 मतदाताओं में से 2 करोड़ 5 लाख 23 हजार 712 मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है यानी करीब 99.36 प्रतिशत सत्यापन का कार्य हो गया है। प्रदेशभर में 34 लाख 12 हजार 438 मतदाता नहीं मिले हैं। 11 जिलों में मतदाता सत्यापन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।
अभियान के दौरान घरों में न मिलने वाले 34 लाख 12 हजार 438 मतदाताओं में अधिकांश प्रवासी, नौकरी, शिक्षा या अन्य कारणों से अपने पते पर मौजूद नहीं थे। इन मतदाताओं का रिकॉर्ड भी विशेष श्रेणी में दर्ज किया गया है। दूसरी ओर प्रदेश में अभी 1 लाख 32 हजार 217 मतदाताओं का सत्यापन लंबित है। गुरुग्राम में अभी सबसे ज्यादा 84,198 मतदाताओं का सत्यापन लंबित है। इसके बाद फरीदाबाद (14,848), हिसार (12,058), झज्जर (6,529), रोहतक (4,959), पानीपत (3,288), सोनीपत (2,022), भिवानी (1,824), करनाल (1,428), पंचकूला (517), अंबाला (509) और महेंद्रगढ़ (37) में कार्य शेष है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि एसआईआर के तहत 17 जुलाई तक 11 जिलों में शत-प्रतिशत कार्य हो गया है। अब मतदाता 24 जुलाई तक अपना गणना (सत्यापन) फॉर्म बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को या ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यदि कोई मतदाता तय समय तक फॉर्म जमा नहीं करता है तो उसका नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निपटारा 28 सितंबर तक होगा और 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इन जिलों में हुआ शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य
महेंद्रगढ़, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और चरखी दादरी जिलों में मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शत- प्रतिशत पूरा हो गया है। इन जिलों में यमुनानगर में सबसे ज्यादा 1,38,179 मतदाता घर पर नहीं मिले। जींद में 1 लाख 23 हजार और कुरुक्षेत्र जिले में 1 लाख 13 हजार से ज्यादा मतदाता नहीं मिले। सिरसा, पलवल और रेवाड़ी जिलों में भी करीब एक-एक लाख से ज्यादा मतदाता एसआईआर के दाैरान नहीं मिले।