फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   ITI Admission: Seats allocated to 30,395 candidates in the first phase.

आईटीआई दाखिला : पहले चरण में 30 हजार 395 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित

विज्ञापन
-शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इलेक्ट्रिशियन, सीओपीए और फिटर ट्रेड बने युवाओं की पहली पसंद
विज्ञापन

- दाखिले के लिए 60 हजार आवेदन आए थे, पहले चरण में करीब आधे आवेदकों को मिली सीटें


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश के पहले चरण में इलेक्ट्रिशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) सबसे पसंदीदा ट्रेड बनकर उभरे हैं। करीब 60 हजार आवेदनों के मुकाबले पहले चरण में कुल 30,395 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं।
चयनित अभ्यर्थियों में 8,169 छात्राएं और 22,226 छात्र शामिल हैं। राजकीय आईटीआई में उपलब्ध 53,028 सीटों में से 26,741 सीटों का आवंटन हुआ जबकि निजी आईटीआई की 16,156 सीटों में से 3,654 सीटें आवंटित की गईं। ट्रेडवार आंकड़ों में इलेक्ट्रिशियन सबसे आगे रहा जिसमें 4,711 सीटें आवंटित हुईं। इसके बाद सीओपीए में 4,163, फिटर में 1,671, प्लम्बर में 1,328 और वेल्डर में 1,295 सीटों का आवंटन हुआ। इसके अलावा हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर ट्रेड में 1,147 और रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन ट्रेड में 1,068 अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला है।
विज्ञापन



हिसार आईटीआई में सर्वाधिक 806 सीटें आवंटित
संस्थानवार राजकीय आईटीआई हिसार में सर्वाधिक 806 सीटों का आवंटन हुआ है। इसके बाद यमुनानगर (712), कैथल (598), जींद (571) और अंबाला सिटी (565) शीर्ष पांच में रहे। करनाल आईटीआई में 564 तथा नरवाना आईटीआई में 471 सीटों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जुलाई तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन

प्रथम चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। सत्यापन कार्य 21 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में चलेगा। सत्यापन पूरा होने के बाद 22 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश शुल्क जमा किया जा सकेगा। शुल्क जमा करने का लिंक दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद ही सक्रिय होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच और प्रवेश शुल्क जमा होने के बाद ही पोर्टल पर अभ्यर्थी का दाखिला अंतिम रूप से पुष्ट (कन्फर्म) माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed