फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress has directed BLA-1s to increase their activity at the booths.

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने बीएलए-1 को बूथों पर सक्रियता बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने किए गए कार्यों की बीएलए-1 से दो दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की अवधि 10 दिन बढ़ाए जाने के बाद हरियाणा कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 को पत्र जारी कर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बूथ लेवल एजेंट-1 (बीएलए-1) अपने क्षेत्र में नियुक्त बीएलए-2 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करें और जहां सक्रियता कम है वहां तत्काल संपर्क कर उन्हें पूरी गंभीरता से अभियान में लगाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।
विज्ञापन


पत्र में कांग्रेस समर्थक परिवारों से संपर्क बढ़ाने तथा मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही सभी बीएलए-1 को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों और अभियान की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट दो दिन के भीतर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजें ताकि पूरी रिपोर्ट समय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed