सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Another IAS officer implicated in ₹657 crore embezzlement Haryana CBI

बैंक घोटाला: 657 करोड़ के गबन में एक और आईएएस फंसा, सीबीआई ने देर रात पूछताछ के लिए उठाया; गिरफ्तारी संभव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 26 Jun 2026 10:19 AM IST
सार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कुछ अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के अधिकारियों और आईएएस अफसरों के साथ मिलकर आठ विभागों और चंडीगढ़ प्रशासन के दो विभागों के खातों से 657 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

विज्ञापन
Another IAS officer implicated in ₹657 crore embezzlement Haryana CBI
आईडीएफसी बैंक - फोटो : फाइल

विस्तार

657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम वीरवार को हरियाणा कैडर के दो आईएएस के घर पहुंची।

विज्ञापन


एक टीम चंडीगढ़ सेक्टर 16 और दूसरी टीम एमडीसी पंचकूला में रहने वाले आईएएस के घर पहुंची। देर रात एक आईएएस को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि सीबीआई ने अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी की ओर से यह कार्रवाई हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़े 169 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े व एचपीजीसीएल में सरकारी धन के गबन के मामले में की गई है। जांच एजेंसी इससे पहले दो आईएएस पंकज अग्रवाल व आरके सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कुछ अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के अधिकारियों और आईएएस अफसरों के साथ मिलकर आठ विभागों और चंडीगढ़ प्रशासन के दो विभागों के खातों से 657 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। सीबीआई ने एक दिन पहले 23 जून को डेटा एंट्री ऑपरेटर सौरभ शर्मा को भी गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed