{"_id":"6a3d3f260d406a63ce084e0d","slug":"video-haryana-e-zero-fir-will-now-be-automatically-registered-in-cyber-fraud-cases-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: साइबर ठगी के मामलों में अब स्वत: दर्ज होगी जीरो एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: साइबर ठगी के मामलों में अब स्वत: दर्ज होगी जीरो एफआईआर
चंडीगढ़। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नई पहल के तहत ई-जीरो एफआईआर सुविधा शुरू की है। नई व्यवस्था के तहत हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज एक लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों को स्वतः ई-जीरो एफआईआर में परिवर्तित किया जाएगा। इससे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू हो सकेगी और पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद है।
हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था लागू की गई है।
इस तरह काम करेगी नई प्रणाली -
नई प्रणाली के तहत शिकायत दर्ज होते ही उसे संबंधित क्षेत्राधिकार वाले साइबर पुलिस स्टेशन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद जांच अधिकारी पीड़ित से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और औपचारिकताएं पूरी करेगा और जीरो एफआईआर को नियमित एफआईआर में बदलकर जांच शुरू कर देगा।
जांच व रिकवरी प्रक्रिया होगी तेज -
पुलिस के अनुसार इस व्यवस्था से धनराशि की रिकवरी, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण, म्यूल बैंक खातों की पहचान और साइबर अपराधियों तक पहुंचने की प्रक्रिया तेज होगी। साथ ही हेल्पलाइन 1930 और साइबर पुलिस स्टेशनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे प्रक्रियागत देरी कम होगी।
डीजीपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।