सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Assembly Speaker Harvinder Kalyan arrives on a visit to Australia.

Chandigarh-Haryana News: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू साउथ वेल्स विस अध्यक्ष ग्रेग पाइपर से विधायी विषयों पर की चर्चा
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण अपने सात दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने न्यू साउथ वेल्स की विधानसभा के अध्यक्ष ग्रेग पाइपर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों विधायी संस्थाओं की परंपराओं, संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान विधानसभा संचालन, विधायी प्रक्रियाओं में तकनीक के उपयोग, सदन की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने, विधायकों के प्रशिक्षण, समितियों की भूमिका व संसदीय मर्यादाओं के पालन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों अध्यक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि मजबूत विधान सभाएं लोकतंत्र की रीढ़ होती हैं और इनके माध्यम से जन आकांक्षाओं को प्रभावी रूप से अभिव्यक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू साउथ वेल्स विधान सभा अध्यक्ष ग्रेग पाइपर ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उसकी संसदीय परंपराएं अत्यंत समृद्ध हैं। हरियाणा भारत में विशिष्ट स्थान रखता है। दोनों विधान सभाओं के बीच संवाद और सहयोग से लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा व असंध से विधायक योगेन्द्र राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed