फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   AYUSH medical services reached villages from 27 Panchakarma centers: Aarti

27 पंचकर्म केंद्रों से गांवों तक पहुंचीं आयुष चिकित्सा सेवाएं : आरती

विज्ञापन
1,771 शिविरों में 10,900 से अधिक लोगों की जांच, क्रोनिक रोगों की रोकथाम पर जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में क्रोनिक और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए पंचकर्म और आयुष चिकित्सा सेवाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में पंचकर्म के 27 केंद्र संचालित हैं। इनमें आयुष विभाग के छह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 21 केंद्र हैं। इन केंद्रों के जरिए लोगों को आयुष आधारित उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।

यहां जारी बयान में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हाल में राष्ट्रीय पोषण माह/सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रदेशभर में 1,771 आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इनमें 10,900 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और होम्योपैथी का इस्तेमाल बीमारी के उपचार के साथ उसकी रोकथाम में भी उपयोगी है।
विज्ञापन


प्रदेश में 515 आयुर्वेदिक, 16 यूनानी और 24 होम्योपैथिक औषधालय हैं। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिला अस्पतालों में 21 आयुष विंग, सीएचसी में 102 आयुष आईपीडी और पीएचसी में 106 आयुष ओपीडी संचालित हैं। सरकार का फोकस विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed