सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP to celebrate Pandit Deendayal Upadhyay's death anniversary as Dedication Day

Chandigarh-Haryana News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुधवार को हर बूथ पर होंगे कार्यक्रम, कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति समर्पण व सेवा का लेंगे संकल्प
Trending Videos




- गोष्ठियों में सीएम सैनी, प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली व प्रदेश प्रभारी पूनिया भी मुख्य वक्ता रहेंगे


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार को सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता अलग-अलग स्थानों पर मुख्य वक्ता होंगे। प्रदेश के सभी 20 हजार 629 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कार्यक्रम होंगे और कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा का संकल्प लेंगे। सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए मुख्य वक्ता भी तय कर दिए गए हैं।



बड़ौली ने कहा कि 11 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। सभी जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन होगा जिनमें सांसद, विधायक, पार्षद, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिलास्तर पर होने वाली गोष्ठियों में ये नेता होंगे मुख्य वक्ता

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पंचकूला में होने वाली गोष्ठी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य वक्ता होंगे। सोनीपत में मोहन लाल बड़ौली, नूंह में प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया मुख्य वक्ता होंगे। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री असीम गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, विधायक योगेंद्र राणा, प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता भी अलग-अलग स्थानों पर होने वाली गोष्ठियों में मुख्य वक्ता रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed