{"_id":"698b34b73fe0e2f0350258cc","slug":"children-of-class-4th-and-5th-will-read-newspapers-on-mother-language-day-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-945732-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मातृभाषा दिवस पर चौथी-पांचवीं के बच्चे पढ़ेंगे अखबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मातृभाषा दिवस पर चौथी-पांचवीं के बच्चे पढ़ेंगे अखबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षा निदेशालय ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मातृभाषा दिवस के अवसर पर हरियाणा में चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अखबार पढ़ने और अपने विचार साझा करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। यह गतिविधि निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित की जाएगी जिसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ने-लिखने और बोलने की क्षमता को मजबूत करना है। 20 और 21 फरवरी को विद्यार्थियों से उनकी मातृभाषा में छोटे समाचार पढ़वाए जाएंगे और उनसे मुख्य बिंदु कक्षा में मौखिक रूप से साझा करवाए जाएंगे। शुरुआती कक्षाओं के बच्चों को शिक्षक और अभिभावकों की सहायता भी दी जाएगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार इस पहल से बच्चों में सुनने, पढ़ने, बोलने और शब्द भंडार बढ़ाने की क्षमता विकसित होगी। अखबार पढ़ने से बच्चों को सरल और परिचित भाषा में जानकारी मिलेगी जिससे उनकी समझ बढ़ेगी और वे अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करना सीखेंगे। अभिभावकों को भी घर पर बच्चों से छोटे समाचार पढ़वाने और उनसे सवाल-जवाब करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि अभ्यास निरंतर बना रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कहावतों और मुहावरों को साझा करने की गतिविधि भी होगी। विद्यार्थी और अभिभावक अपनी मातृभाषा की कहावतें सुनाकर उनके अर्थ समझाएंगे जिससे बच्चों की भाषा समझ और सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होगा।
विज्ञापन
ये है निपुण हरियाणा मिशन का लक्ष्य
निपुण हरियाणा मिशन राज्य सरकार की शैक्षिक पहल है जिसका लक्ष्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणना की क्षमता विकसित करना है। इस मिशन के तहत बच्चों को सरल, रोचक और गतिविधि आधारित शिक्षण से जोड़ा जाता है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ सीख सकें और शिक्षा का अधिकार तथा सब पढ़े-सब बढ़े के उद्देश्य को मजबूत किया जा सके।