सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Cleaning of 716 drains started to deal with flood and waterlogging.

Chandigarh-Haryana News: बाढ़ व जलभराव से निपटने के लिए 716 नालों की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 4,369 किलोमीटर लंबे नालों से गाद और अवरोधक हटाए जाएंगे, अधिकारी करेंगे निगरानी
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून के मद्देनजर हरियाणा में बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने नालों की सफाई और गाद निकालने का अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने इस वर्ष राज्यभर में कुल 716 नालों की सफाई और गाद निकालने का लक्ष्य तय किया है। इन नालों की कुल लंबाई 4,369.69 किलोमीटर है।


विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नालों, नहरों और जल निकासी चैनलों से गाद, खरपतवार, झाड़ियां, पेड़-पौधे तथा अन्य अवरोधक हटाए जाएंगे जिससे उनकी जल प्रवाह क्षमता बढ़ सके। अग्रवाल ने सभी उपायुक्तों, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा ताकि कार्यों की लगातार निगरानी की जा सके। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से अभियान की प्रगति पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों की सफाई विभागीय मशीनरी के अलावा ई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से भी कराई जा रही है जिससे कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा हो सके। विभाग का लक्ष्य जून 2026 तक सभी चिन्हित 716 नालों की सफाई पूरी करना है। इन कार्यों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलभराव तथा बाढ़ के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed