सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Demand for Haryana's inclusion in hosting of Commonwealth Games 2030 grows

Chandigarh-Haryana News: राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी में हरियाणा को शामिल करने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस के चारों सांसदों ने उठाए सवाल
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के चार सांसदों जय प्रकाश जेपी, दीपेंद्र हुड्डा, वरुण चौधरी और सतपाल ब्रह्मचारी ने वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी या सह-मेजबानी में हरियाणा को शामिल करने की मांग दोहराई है। सांसदों ने कहा कि हरियाणा सरकार को तुरंत प्रस्ताव भेजना चाहिए और केंद्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। लोकसभा में सांसद वरुण चौधरी के सवाल के जवाब में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है जिस पर सांसदों ने नाराजगी जताई।

सांसदों का कहना है कि खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान सबसे अधिक है फिर भी प्रदेश को अनदेखा किया जा रहा है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने खेल ढांचे की स्थिति पर चिंता जताते हुए सुधार की जरूरत बताई है। सांसद जय प्रकाश जेपी ने पूर्व सरकार के समय बनी खेल योजनाओं और स्टेडियमों के रखरखाव का मुद्दा उठाया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने खेल बजट में हरियाणा को कम हिस्सा मिलने पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed