{"_id":"691f7df7a04a5ee3e1003268","slug":"dr-sunil-promoted-to-the-post-of-general-secretary-of-red-cross-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-875953-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: डाॅ. सुनील रेडक्राॅस के महासचिव पद पर पदोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: डाॅ. सुनील रेडक्राॅस के महासचिव पद पर पदोन्नत
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
चंडीगढ़। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र की रेडक्राॅस शाखा के सचिव डाॅ. सुनील कुमार को महासचिव के पद पर पदोन्नत किया है। डाॅ. सुनील ने वीरवार को हरियाणा रेडक्राॅस राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ में पदभार संभाल लिया है। सुनील 27 सालों से रेडक्राॅस में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़कर मानव सेवा के ध्येय को और आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को जोड़कर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रेडक्राॅस के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी व संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी ने उनका स्वागत किया।
Trending Videos