सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Harvindra became the chairman of the Rules Committee and Middha became the chairman of the Housing Committee.

Chandigarh-Haryana News: हरविंद्र नियम समिति व मिड्ढा आवास समिति के सभापति बने

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक लेखा समिति के सभापति अहमद होंगे, प्रमोद को प्राक्कलन समिति की जिम्मेदारी

वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की 16 समितियों के सभापति और सदस्य मनोनीत










अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वर्ष 2026-27 के लिए 16 समितियों के सभापति और सदस्य मनोनीत किए हैं। नियम समिति के पदेन सभापति हरविंद्र कल्याण होंगे। इस समिति में विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री, अर्जुन चौटाला सदस्य होंगे। आवास समिति के पदेन सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा व लोक लेखा समिति के सभापति विधायक चौ. आफताब अहमद को मनोनीत किया गया है।
प्राक्कलन समिति में सभापति की जिम्मेदारी विधायक प्रमोद कुमार विज को सौंपी गई है। लोक उपक्रमों संबंधी समिति में विधायक राम कुमार गौतम को सभापति मनोनीत किया गया है। एससी, एसटी व बीसी कल्याण समिति के सभापति विधायक भगवान दास होंगे। सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के सभापति विधायक भारत भूषण बत्तरा को बनाया गया है। अधीनस्थ विधान समिति की अध्यक्षता विधायक कृष्णा गहलावत करेंगी। याचिका समिति में विधायक विनोद भ्याणा को सभापति बनाया गया है। स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति की अध्यक्षता विधायक मूलचंद शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली व लोक निर्माण (भवन तथा सड़कें) संबंधी विषय समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा होंगे। शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं संबंधी समिति में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सभापति मनोनीत किया है। प्रदूषण व पर्यावरण संबंधी समिति में विधायक राम कुमार कश्यप को सभापति बनाया है। विधायक मनमोहन भड़ाना युवा कल्याण व युवा मामलों संबंधी समिति के सभापति होंगे। विशेषाधिकार समिति के सभापति विधायक घनश्याम दास व महिला विषयक समिति की अध्यक्ष शक्ति रानी शर्मा होगी।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विधायिका दो मंचों सदन और सदन की समितियों के माध्यम से कार्य करती है। सदन के पास समय कम होता हैं इसलिए विधानमंडल अपने अधिकतर कार्य अपनी समितियों के माध्यम से वर्षभर करते हैं। समितियां जनहित के कार्य साधने का प्रभावशाली मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed