{"_id":"6a4ca65a315f8e3f5d0dab79","slug":"haryana-cm-nayab-saini-sports-minister-gaurav-gautam-at-felicitation-ceremony-for-athletes-in-panchkula-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में खिलाड़ियों का सम्मान: 198 प्लेयर्स को 20.59 करोड़ रुपये के पुरस्कार, सीएम और खेल मंत्री पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में खिलाड़ियों का सम्मान: 198 प्लेयर्स को 20.59 करोड़ रुपये के पुरस्कार, सीएम और खेल मंत्री पहुंचे
Tue, 07 Jul 2026 12:41 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:41 PM IST
सार
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जल्द ही खेलों हरियाणा एप लांच किया जाएगा। इस एप के माध्यम से खिलाड़ियों की सूची, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित राशि सहित अन्य जानकारी एक क्लिक पर मौजूद होगी। हरियाणा सरकार का प्रयास खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करने का है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के 198 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 20.59 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें विश्व, पैरा एशियन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जल्द ही खेलों हरियाणा एप लांच किया जाएगा। इस एप के माध्यम से खिलाड़ियों की सूची, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित राशि सहित अन्य जानकारी एक क्लिक पर मौजूद होगी। हरियाणा सरकार का प्रयास खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करने का है। खेल मंत्री ने कहा कि आज 20 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दे रहे है। जल्दी ही अगले महीने तक खेल महाकुंभ के तहत 30 करोड़ रुपये भी सम्मान राशि देंगे।