सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Health camps for senior citizens will be organised every Thursday at Arogya Mandir.

Chandigarh-Haryana News: आरोग्य मंदिर में हर वीरवार को लगेंगे वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब प्रत्येक वीरवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन शिविरों की निगरानी व प्रबंधन के लिए वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य पोर्टल तैयार किया गया है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह पोर्टल राज्यभर में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगा। इसके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आंकड़ों का बेहतर प्रबंधन भी किया जा सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर और समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही दो बड़ी कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने जा रही है। संजीवनी योग नामक एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी व वेटिंग एरिया में मरीजों और उनके तीमारदारों को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए आयुष डॉक्टरों और योग सहायकों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार विशेष योग थेरेपी और लाइफस्टाइल काउंसलिंग भी प्रदान की जाएगी। दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य पोर्टल व संजीवनी योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed