पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD corners BJP over the water issue; Chautala to visit Chanaut on the 5th.

Chandigarh-Haryana News: इनेलो ने पानी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, 5 को चाैटाला जाएंगे चनाैत

विज्ञापन
अभय चौटाला ने सीएम को पत्र लिखकर हाईकोर्ट के सिटिंग जज से घोटालों की जांच कराने की मांग उठाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह 5 जुलाई को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ चनाैत गांव पहुंचेंगे। भाजपा सरकार चनाैत गांव को पानी नहीं देना चाहती है और इस मुद्दे की आड़ में शहर और गांव के लोगों को आपस में बांटने की राजनीति कर रही है।

चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे चनाैत का दौरा करने के बाद दोपहर 2 बजे हिसार में पार्टी की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें 25 सितंबर को मनाए जाने वाले चौधरी देवीलाल सम्मान दिवस की तैयारियों पर चर्चा होगी। चौटाला ने कहा कि सरकार को ग्रामीणों की बात सुनकर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उस लाइन से पानी नहीं देना था तो पाइप लाइन पर टी क्यों लगाई गई, फिर उसे किसके आदेश पर हटाया गया, टी हटाने वालों के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए और 1500 ग्रामीणों पर मामले क्यों दर्ज किए गए। चाैटाला ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर टी लगाई गई और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर हटाई गई।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर कांग्रेस के खिलाफ पहले दी गई 200 पेज की चार्जशीट, भाजपा सरकार के दौरान हुए 20 से अधिक घोटालों, सीडी कांड व स्वास्थ्य विभाग में सामने आए 300 करोड़ रुपये के घोटाले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है। एसवाईएल और राजस्थान को पानी देने के मुद्दे पर कहा कि जब तक हरियाणा को उसका एसवाईएल का पानी नहीं मिलता तब तक राज्य का पानी किसी अन्य को नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed