पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   We will not allow the name of any eligible voter to be removed from the voter list: Rao Narendra.

मतदाता सूची से किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र

विज्ञापन
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पूरी तरह गंभीर। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए पार्टी ने हाई लेवल कमेटी गठित की है ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और फर्जी मतदाताओं को शामिल न किया जा सके। वह पलवल जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए जिससे कई लोग अपने मताधिकार से वंचित रहे। हरियाणा में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से होनी चाहिए। उन्होंने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है। 12 वर्षों में भाजपा शासन के दौरान 90 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं और शिक्षा व्यवस्था पर माफियाओं का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है। राम मंदिर में कथित चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed