सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD staged a state-wide protest against rising petrol and gas prices, submitted a memorandum.

Chandigarh-Haryana News: पेट्रोल-गैस की कीमतों के खिलाफ इनेलो का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी जिलों में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्तों को सौंपे ज्ञापन


चंडीगढ़। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को इनेलो प्रदेशभर में सड़कों पर उतर आई। पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।
इनेलो के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मंत्री संपत सिंह ने हिसार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कैथल, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने भिवानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने यमुनानगर, संगठन सचिव उमेद लोहान ने हांसी, विधायक आदित्य देवीलाल ने पलवल, विधायक अर्जुन चौटाला ने रोहतक और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने फतेहाबाद में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोलियम उत्पादों और गैस सिलिंडरों के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos




अभय चौटाला ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी परेशान है। कांग्रेस पर कहा कि मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद कांग्रेस जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठा रही है। अभय चौटाला ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस के दामों में कमी नहीं आई तो पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन छेड़ने का निर्णय ले सकती है। महंगाई के मुद्दे पर इनेलो जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed