सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rohtak Controversy IPS Association Condemns MLA Conduct Alleges Attempt to Pressure Administration

रोहतक विवाद: IPS एसोसिएशन ने की विधायक के व्यवहार की निंदा, प्रशासन पर दबाव बनाने के प्रयास का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 09:14 AM IST
विज्ञापन
सार

महंगाई के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देने को लेकर रोहतक में इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया था।

Rohtak Controversy IPS Association Condemns MLA Conduct Alleges Attempt to Pressure Administration
हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक में इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और जिला प्रशासन के बीच हुए विवाद को लेकर हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos


एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि हाल ही में रोहतक में हुई घटना में एक जनप्रतिनिधि ने बिना किसी उकसावे के जिला प्रशासन पर दबाव बनाने और अधिकारियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया, जो उचित नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की गरिमा के अनुरूप नहीं है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह रोहतक जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके कार्यों का समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देने को लेकर रोहतक में इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया था। इस बीच विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना। इस घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बहस तेज हो गई है। 
विज्ञापन


हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन के बयान के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है तथा विभिन्न पक्ष अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed