{"_id":"6a3caa75e25cea25180944d6","slug":"major-flaw-in-haryana-uhbvn-biometric-portal-office-mapping-remains-unchanged-despite-transfers-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ट्रांसफर के बाद भी नहीं बदली ऑफिस मैपिंग, यूएचबीवीएन बायोमेट्रिक पोर्टल में बड़ी खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ट्रांसफर के बाद भी नहीं बदली ऑफिस मैपिंग, यूएचबीवीएन बायोमेट्रिक पोर्टल में बड़ी खामी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार
यूएचबीवीएन मुख्यालय के आईटी विंग ने 24 जून 2026 को पत्र जारी कर सभी मुख्य अभियंताओं, वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित संबंधित कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारी तुरंत अपनी ऑफिस मैपिंग की जांच करें।
बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में बड़ी खामी सामने आई है।
विभाग के संज्ञान में आया है कि कई कर्मचारियों की ट्रांसफर या नई पोस्टिंग होने के बावजूद पोर्टल पर उनकी ऑफिस मैपिंग अपडेट नहीं की गई है। इसके चलते कर्मचारियों की उपस्थिति (अटेंडेंस) पुराने या गलत कार्यालय में दर्ज हो रही है, जिससे रिकॉर्ड और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए यूएचबीवीएन मुख्यालय के आईटी विंग ने 24 जून 2026 को पत्र जारी कर सभी मुख्य अभियंताओं, वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित संबंधित कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारी तुरंत अपनी ऑफिस मैपिंग की जांच करें। विभाग ने माना है कि गलत मैपिंग के कारण कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी, सेवा रिकॉर्ड और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
आदेश के अनुसार कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस पोर्टल पर लॉगिन कर यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी वर्तमान पोस्टिंग और कार्यालय का विवरण सही दर्ज है। यदि किसी कर्मचारी की मैपिंग गलत पाई जाती है तो उसे तत्काल अपडेट करवाने और इसकी सूचना संबंधित प्रशासनिक कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सवाल यह भी उठ रहा है कि जब ट्रांसफर और पोस्टिंग आदेश विभागीय स्तर पर जारी होते हैं तो कर्मचारियों की ऑफिस मैपिंग समय रहते अपडेट क्यों नहीं की गई। यदि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती तो बड़ी संख्या में कर्मचारियों के उपस्थिति रिकॉर्ड में गड़बड़ी आ सकती थी। ऐसे में मुख्यालय का यह आदेश विभाग की आंतरिक व्यवस्थाओं और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।