सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Markets to Now Operate 24 Hours a Day; Facilities Available for Bringing and Selling Crops Even at Night

Chandigarh-Haryana News: अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां, रात में भी फसल लाने व बेचने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले तय समय तक ही होती थी खरीद, नई व्यवस्था से किसानों को मिलेगी राहत
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) ने रबी खरीद सीजन 2026-27 में बड़ा बदलाव करते हुए अब मंडियों को 24 घंटे खोलने का फैसला लिया है। इससे किसानों को रात में भी अपनी फसल लाने और बेचने की सुविधा मिलेगी। इस बार प्रदेशभर में कुल 416 मंडियों का संचालन किया जा रहा है।
पहले मंडियां तय समय के अनुसार ही खुलती थीं। आमतौर पर सुबह से शाम तक ही खरीद और गेट पास की प्रक्रिया चलती थी। रात के समय न तो फसल की एंट्री होती थी और न ही गेट पास जारी किए जाते थे जिससे किसानों को इंतजार करना पड़ता था। अब नए आदेश के तहत मंडियां दिन-रात यानी 24 घंटे खुली रहेंगी। रात में भी फसल की आवक होगी और गेट पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर और चौकीदार शामिल हैं। यह कर्मचारी किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन करेंगे ताकि खरीद प्रक्रिया बिना रुकावट जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले तय समय की पाबंदी के कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा था। देर से पहुंचने पर फसल की एंट्री नहीं हो पाती थी। रात में गेट पास नहीं बनते थे। कई बार किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता था या वापस लौटना पड़ता था जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होेते थे। अब किसान किसी भी समय फसल बेच सकेंगे। भीड़ कम होगी और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खरीद प्रक्रिया तेज व सुचारु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed