{"_id":"69cfb5e25a2facfcfb01c7e5","slug":"747-crore-approved-for-improving-nutrition-of-school-children-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-986596-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: स्कूली बच्चों का पोषण सुधारने के लिए 747 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: स्कूली बच्चों का पोषण सुधारने के लिए 747 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पीएम पोषण योजना के तहत दी गई मंजूरी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्कूली बच्चों के बेहतर पोषण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 747 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन देना और उनके स्वास्थ्य को मजबूत बनाना है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना की प्रगति और अगले साल की रणनीति पर चर्चा हुई। कुल बजट में 222 करोड़ रुपये केंद्र सरकार व 525 करोड़ रुपये राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और पोषण मानकों का सख्ती से पालन हो। बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिले, इसके लिए नियमित जांच और विद्यार्थियों से फीडबैक लेने पर भी जोर दिया गया है।
योजना के तहत अगले वित्त वर्ष में बाल वाटिका से लेकर उच्च प्राथमिक तक 14.8 लाख से ज्यादा बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसका मकसद न सिर्फ पोषण देना है बल्कि स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना और बच्चों का नामांकन बनाए रखना भी है। मेन्यू में दूध, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, मूंगफली, पिन्नी और खीर जैसे पोषण विकल्प शामिल किए गए हैं ताकि संतुलित आहार मिल सके।
Trending Videos