सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Multipurpose health workers will now go on a fast on the 2nd.

Chandigarh-Haryana News: बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अब 2 को उपवास पर रहेंगे

विज्ञापन
Multipurpose health workers will now go on a fast on the 2nd.
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान रोहतक में धरने को संबो​धित करते - फोटो : दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान रोहतक में धरने को संबो​धित करते हुए। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ गई है। कर्मचारी अब दो फरवरी को उपवास पर रहेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि मिशन निदेशक लिखित निमंत्रण भेजने के बावजूद वार्ता के लिए स्वयं उपस्थित नहीं हुईं।
Trending Videos

व्यस्तता का हवाला देते हुए डायरेक्टर एडमिन के साथ औपचारिक बैठक करवाने की कोशिश की। एसोसिएशन ने इस वार्ता को अस्वीकार्य बताते हुए ठुकरा दिया।
एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य और उप प्रधान सुदेश रानी ने यहां जारी बयान में कहा कि 29 जनवरी को राज्य पदाधिकारियों द्वारा किए जाने वाले उपवास व रोष प्रदर्शन को मिशन निदेशक से वार्ता के लिखित आश्वासन पर टाल दिया गया था लेकिन वार्ता न होने से प्रदेश की आठ हजार महिला कर्मचारियों में रोष है। एसोसिएशन ने अब 2 फरवरी को उपवास का फैसला लिया है। इस दिन कर्मचारी निदेशक कार्यालय के बाहर उपवास कर विरोध दर्ज कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed