सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Online application for sports nursery till 15 February

Chandigarh-Haryana News: खेल नर्सरी के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होगा आवेदन, नए सत्र में 2 हजार नर्सरियों के संचालन का लक्ष्य
Trending Videos





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खेल विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान खेल नर्सरी के आवंटन के लिए सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल नर्सरी केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेलों के लिए ही खोली जाएंगी। खेल विभाग ने सभी पात्र सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संबंधित वेबसाइट पर समय रहते अपना आवेदन पंजीकृत करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें खेल नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए सत्र में 500 नई नर्सरियां बढ़ाने की लक्ष्य
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार की ओर से 500 नई खेल नर्सरियों को संचालित करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद पहले से संचालित 1500 खेल नर्सरियों सहित कुल 2 हजार खेल नर्सरियां हो जाएंगी। सत्र 2025-26 में निजी शिक्षण संस्थानों को नर्सरियां अलॉट नहीं की गई थीं। इस बार नए सत्र में 500 नई खेल नर्सरियों के साथ दो हजार नर्सरियों के संचालन का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed