सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Private bus drivers will undergo driving tests; the transport minister has issued orders.

Chandigarh-Haryana News: निजी बस चालकों के होंगे ड्राइविंग टेस्ट, परिवहन मंत्री ने दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भविष्य में विभिन्न योजनाओं में बसों का संचालन करने वाले निजी बस चालकों को ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। परिवहन मंत्री को सिरसा में गलत तरीके से बस संचालन की शिकायत मिली थी।
Trending Videos

इस शिकायत का संज्ञान लेकर मंत्री विज ने सभी निजी बस चालकों के लिए अनिवार्य रूप से ड्राइविंग टेस्ट का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने के आदेशों के अनुसार अब किमी स्कीम के तहत संचालित सभी 500 बसों के अलावा दूसरी सभी निजी बसों के चालकों के लिए यह टेस्ट अनिवार्य होगा। विस्तृत नियम-निर्देश विभाग के माध्यम से जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री विज ने यह भी बताया कि हरियाणा में जनता की सुविधा के लिए 400 से अधिक इलेक्टि्क बसों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से परिवहन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर यातायात सुविधा हो। बसों की ट्रैकिंग के लिए और बेहतर एप तैयार किया जा रहा है।
लाइव लोकेशन का दूसरे चरण में भी काम होगा जिससे आमजन को समय सारिणी व दूसरी सभी जानकारी सटीक मिल सकें। बस अड्डों पर डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी और एयरपोर्ट की तर्ज पर बसों के आवागमन की जानकारी होगी। यदि कोई बस रास्ता भटक जाती है तो वह डिजिटल तरीके से मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed