{"_id":"698c86d7702517eade0b6b7b","slug":"shyamal-mishra-relieved-decision-on-responsibility-of-energy-department-to-be-taken-soon-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-946565-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: श्यामल मिश्रा रिलीव, ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी पर जल्द होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: श्यामल मिश्रा रिलीव, ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी पर जल्द होगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस अमित अग्रवाल, एके सिंह, मोहम्मद शाइन के नाम पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्यामल मिश्रा को रिलीव कर दिया है। राज्य सरकार ने मिश्रा की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। 96 बैच के आईएएस मिश्रा को केंद्र में टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में एडमिनिस्ट्रेटर (डिजिटल भारत निधि) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उनके पास व्यापार मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी भी थी। उनके जाने के बाद राज्य में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी जल्द किसी अनुभवी अधिकारी को सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही यह भी तय माना जा रहा है कि एक बार फिर कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया जा सकता है।
सचिवालय में चर्चा है कि वरिष्ठ आईएएस एके सिंह, मोहम्मद शाइन व अमित अग्रवाल में से किसी एक अधिकारी को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है हालांकि इन अधिकारियों के पास पहले से कई बड़े विभागों की जिम्मेदारी है। एके सिंह के पास टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व शहरी संपदा विभाग और मोहम्मद शाइन के पास आवास विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व वित्त विभाग के आयुक्त व सचिव के पद का दायित्व है। अमित अग्रवाल के पास उद्योग व वाणिज्य विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग, विरासत व पर्यटन विभाग के आयुक्त व सचिव पद की जिम्मेदारीहै। वह उच्चाधिकार समिति के सदस्य भी हैं।
Trending Videos