सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Smart City Project: Extension of time for completion of works in Karnal and Faridabad

स्मार्ट सिटी परियोजना : करनाल व फरीदाबाद में कार्यों को पूरा करने की अवधि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 06 -

मुख्य सचिव ने की समीक्षा, अगले वर्ष 31 मार्च तक कराने होंगे काम पूरे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में स्मार्ट सिटी परियोजना और उसकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) की अवधि को बढ़ा दिया गया है। 31 मार्च 2027 तक परियोजना को विस्तार दिया गया है ताकि कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कराया जा सके।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्यस्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति की बैठक में करनाल व फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आदेश दिए कि जो भी कार्य हैं वह निर्धारित समय अवधि के दाैरान पूरे किए जाएं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने बैठक में जानकारी दी कि फरीदाबाद में 916.83 करोड़ रुपये की लागत से कुल 46 में से 32 परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है। करनाल में करीब 930 करोड़ रुपये की लागत से 122 में से 86 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 23 और करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कार्य पूरा होने पर 83 परियोजनाएं संबंधित एजेंसियों को सौंप दी हैं। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed