सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The issue of job security of contract university teachers will be raised in the House: Hooda

अनुबंधित विश्वविद्यालय शिक्षकों की जॉब सिक्योरिटी का मुद्दा सदन में उठेगा : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों की लंबित जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर दबाव बनाने का आश्वासन दिया है। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग को लेकर रोहतक स्थित पूर्व सीएम के आवास पर मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

हुड्डा ने कहा कि वे यह मुद्दा पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं और उम्मीद थी कि सरकार 2025 के शीतकालीन सत्र में सेवा सुरक्षा विधेयक लाएगी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी सत्र में वे इस विषय को पूरी मजबूती से सदन में उठाएंगे और देरी के कारणों पर सरकार से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुकटा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक और उपाध्यक्ष डॉ. शर्मिला यादव ने बताया कि कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स को जॉब सिक्योरिटी मिल चुकी है लेकिन विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षक अब भी असुरक्षा में हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में कई पात्र शिक्षकों पर कार्यमुक्ति का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed