सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Wildlife officer Rajendra Prasad Dangi suspended

Chandigarh-Haryana News: वन्य जीव अधिकारी राजेंद्र परशाद डांगी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग ने पंचकूला के तत्कालीन डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर राजेंद्र परशाद डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार डांगी के खिलाफ विभागीय स्तर पर गंभीर अनियमितताओं और कार्य में लापरवाही की शिकायतें सामने आई थीं। इन्हीं के चलते कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है हालांकि आदेश में विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो पंचकूला के आसरेवाला जंगल से बड़ी मात्रा में खैर के पेड़ों की तस्करी के चलते यह कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि के पहले छह महीनों तक उन्हें हरियाणा सिविल सर्विसेज (जनरल) नियम 2016 के तहत निर्धारित गुजारा भत्ता दिया जाएगा। उन्हें रोहतक स्थित डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर कार्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed