पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   37 percent of enumeration forms digitized

Charkhi Dadri News: 37 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड

Tue, 30 Jun 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 30 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
37 percent of enumeration forms digitized
एसआईआर के दौरान मौजूद ग्रामीण व बीएलओ।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य अंतिम चरण में है। गणना प्रपत्र के वितरण के बाद उन्हें मतदाताओं से प्राप्त किया जा रहा है। अभी तक लगभग 37 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन भी कर दिया गया है। अभियान के लिए उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि जिले का प्रत्येक मतदाता समय रहते मतदाता गणना प्रपत्र जमा करा दे। देरी के कारण सूची से नाम कट सकता है। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार आगामी 14 जुलाई तक ही गणना प्रपत्र प्राप्त करके उनको डिजिटलाइज्ड किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मतदाता सत्यापन फॉर्म वितरण का कार्य अब अंतिम चरण में है। अब सभी बीएलओ पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ घर-घर जाकर फॉर्म एकत्रित करें और 14 जुलाई से पहले प्रत्येक फॉर्म का ऑनलाइन अपलोड सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि फॉर्म जमा और अपलोड नहीं किए गए तो संबंधित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की संभावना रहेगी। इसलिए नागरिक भी इस अभियान को पूरी गंभीरता से लें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि एक भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। नागरिक भी समय रहते अपने फॉर्म सही जानकारी के साथ भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। मतदाता सत्यापन फॉर्म भरते समय नागरिक विशेष सावधानी बरतें। सभी जानकारियां स्पष्ट और सही भरें और निर्धारित मानकों के अनुसार ही फोटो लगाएं। गलत फोटो, अधूरी जानकारी या त्रुटिपूर्ण फॉर्म के कारण अनावश्यक परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएलओ अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी बीएलओ कार्य में तेजी और पारदर्शिता बनाए रखें ताकि 14 जुलाई से पहले सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। किसी भी फॉर्म में त्रुटि न रहे और प्रत्येक आवेदन का समय पर सत्यापन एवं अपलोड किया जाए।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। इसके लिए प्रशासन, बीएलओ और आम नागरिकों की समान भागीदारी आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों को अभियान में और गति लाने तथा निर्धारित समय सीमा से पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed