{"_id":"6a037baf0b859db11509ccb6","slug":"440-youth-will-get-employment-oriented-training-under-the-skill-india-campaign-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-155085-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कौशल भारत अभियान के अंतर्गत 440 युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कौशल भारत अभियान के अंतर्गत 440 युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 13 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। कौशल भारत अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति वर्ग के 440 बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है जिसमें प्रशिक्षण के साथ-साथ आवास, पाठ्य सामग्री, स्टेशनरी, ड्रेस एवं जूते जैसी सुविधाएं भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रशिक्षण की अवधि 3 माह (कुल 480 घंटे /एनएसक्यूएफ लेवल 3) रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए चार प्रकार के तकनीकी कोर्स प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें सहायक मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन गोल्डिंग (एएमओ-आईएम, 200 सीट), सहायक मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग (एएमओ-पीपी, 80 सीट), सहायक मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक एक्सटुशन (एएमओ-पीई, 80 सीट) तथा सहायक मशीन ऑपरेटर ब्लो मोल्डिंग (एएमओ-बीएम, 80 सीट) शामिल हैं। प्रत्येक कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी 10वीं की मार्कशीट, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो की फोटोकॉपी संलग्न कर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र सिपेट मुरथल कार्यालय में सीधे जमा किए जा सकते हैं।
Trending Videos