सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Roadways Joint Front warns of gherao of RTA offices

Charkhi Dadri News: रोडवेज साझा मोर्चा की आरटीए कार्यालयों का घेराव करने की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways Joint Front warns of gherao of RTA offices
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने प्रदेश में चल रही सहकारी समिति की बस संचालकों की मनमानी और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। ऑनलाइन बैठक में मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने प्राइवेट बसों पर लगाम नहीं लगाई तो साझा मोर्चा सभी आरटीए कार्यालयों का घेराव करने को मजबूर होगा।
Trending Videos

मोर्चा के प्रवक्ता एवं मुख्य संगठन सचिव सुधीर अहलावत ने कहा कि सहकारी समिति बस संचालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सरकार की ओर से तय नियमों, छात्र बस पास, बुजुर्गों को किराए में छूट और त्योहारों पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा को सिरे से नकारा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बसों में बिना लाइसेंस के अप्रशिक्षित चालक और परिचालक तैनात कर रखे हैं जो यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और छात्रों के साथ बदतमीजी और मारपीट करते हैं। यहां तक कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को भी धमकाया जाता है। बैठक में यूनियन नेता जयबीर घनघस, नरेंद्र दिनोद, वीरेंद्र सिंगरोहा जगदीप लाठर, नीरज शर्मा, मायाराम उनियाल, संजीव कुमार ने विचार रखे और प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed