सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District Food and Supply Officer on leave, amount stuck

Charkhi Dadri News: जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी छुट्टी पर, राशि अटकी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
District Food and Supply Officer on leave, amount stuck
दादरी अनाज मंडी में खरीदी गई गेहूं की उठान करते श्रमिक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी के एक महीने के अवकाश पर जाने के कारण बौंद कलां व दादरी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को भुगतान संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

मुख्यालय की ओर से किसी अन्य अधिकारी को डीडी पावर नहीं दिए जाने के कारण 1456 किसानों की करीब 13.52 करोड़ रुपये की भुगतान राशि अटकी हुई है। भुगतान न होने से परेशान किसान और आढ़ती विभाग कार्यालय परिसर में धरना देने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सक्षम अधिकारी को डीडी पावर मिलने की उम्मीद है। इसके बाद लंबित किसानों के खातों में भुगतान राशि जारी कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी नीतू 28 अप्रैल से एक महीने के अवकाश पर है। इस अवधि के दौरान किसी अन्य अधिकारी को डीडी पावर नहीं सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed