सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Student Harsh won gold with the Haryana women's team

Charkhi Dadri News: जिले की बेटी हर्ष ने बढ़ाया मान, हरियाणा महिला टीम के साथ जीता गोल्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Student Harsh won gold with the Haryana women's team
खिलाड़ी हर्ष। - फोटो : 1
विज्ञापन
कादमा। दादरी जिले के नांधा गांव की खिलाड़ी हर्ष ने हरियाणा महिला लैक्रोस टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित एमएलएसएम कॉलेज में 10 से 12 मई तक आयोजित तीसरी फेडरेशन कप नेशनल लैक्रोस चैंपियनशिप में हरियाणा महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
Trending Videos

चैंपियनशिप में देशभर की बेहतरीन महिला टीमों ने भाग लिया जिसमें हरियाणा की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 10-00 से हराया। वहीं फाइनल मुकाबले में हरियाणा की महिला टीम ने अपराजित राजस्थान को 12-09 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा। इस उपलब्धि पर जिले के गण्यमान्य लोगों, कोच प्रवीन तथा सामाजिक संगठनों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed