{"_id":"69bafad8eead2dc60704205f","slug":"5-mm-rain-damages-crops-mercury-drops-by-3-degrees-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152772-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 5 एमएम बारिश से फसलों को नुकसान, 3 डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 5 एमएम बारिश से फसलों को नुकसान, 3 डिग्री गिरा पारा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
गांव बेरला के खेतों में बारिश के बाद बिछी गेहूं की फसल ।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बुधवार शाम को हुई 5 एमएम बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। बारिश के बाद मौसम में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे अधिकतम तापमान 26 से लुढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिनभर सामान्य मौसम के बाद करीब 3 बजे अचानक काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलती रही लेकिन शाम सवा पांच बजे बारिश शुरू हो गई। एक घंटे हुए धीमी बारिश के बाद मौसम साफ भी हो गया।
बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने जहां ठंडक बढ़ाई वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल कई स्थानों पर बिछ गई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बेमौसम बारिश से लगभग 10 प्रतिशत तक फसल नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खासकर सरसों और गेहूं की फसल इस समय संवेदनशील अवस्था में है जिससे नुकसान की संभावना और बढ़ गई है।
जलभराव से बढ़ी मुश्किलें : शहर में बारिश के चलते जलभराव की समस्या भी सामने आई। कई गलियों और सड़कों के किनारे पानी भर गया जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के पूर्णमार्केट, बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, लोहारू चौक आदि पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा।
Trending Videos