सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A 100-day special screening campaign will be launched to make the district TB-free, teams formed.

Charkhi Dadri News: जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए चलेगा 100 दिवसीय विशेष स्क्रीनिंग अभियान, टीमें गठित

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A 100-day special screening campaign will be launched to make the district TB-free, teams formed.
दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान की शुरुआत की गई है। 100 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का विधिवत शुभारंभ आगामी सोमवार को होगा लेकिन विश्व टीबी दिवस से ही टीमें स्क्रीनिंग में जुट गई हैं। विभाग की योजना के अनुसार पहले हाई-रिस्क एरिया में लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। गांवों में अभियान पूरा होने के बाद शहर के वार्डों में घर-घर जाकर जांच की जाएगी।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग अभियान के लिए तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को तैनात किया है। साथ ही टीमों का भी गठन कर दिया है। ये टीमें जिले के गांवों व शहर के वार्डों में जाकर लोगों की जांच करेंगी। इस दौरान यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण मिलेंगे तो उसकी और अधिक जांच करवाकर उपचार शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान पिछले पांच वर्षों के दौरान टीबी का उपचार करवा चुके मरीजों के परिजनों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमयू में हैं आधुनिक उपकरण
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल मेडिकल यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से लेकर अन्य जांच उपकरण भी हैं। जिसके चलते संबंधित क्षेत्रों में ही लोगों के खून, ब्लड शुगर आदि की भी जांच हो सकेगी।

27 ग्राम पंचायतों को दिया था सम्मान
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गत 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में टीबी मुक्त हुई 27 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया था। बता दें कि वर्तमान में जिले में टीबी के 502 एक्टिव मामले हैं।

विभाग का प्रयास है कि दादरी जिला पूरी तरह से टीबी मुक्त हो। इसके लिए अब 100 दिवसीय स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत टीमें गांव-गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी और किसी भी मरीज में टीबी के लक्षण दिखाई देने पर उनका पूरा उपचार शुरू किया जाएगा।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed