{"_id":"69c5862529b3c69fd80edf9e","slug":"four-streets-will-be-constructed-in-ward-16-at-a-cost-of-rs-26-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153092-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वार्ड 16 में 26 लाख की लागत से चार गलियों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वार्ड 16 में 26 लाख की लागत से चार गलियों का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने स्थानीय वार्ड 16 में चार गलियों के नवनिर्माण कार्य का वीरवार को शुभारंभ किया। करीब 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन गलियों से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही कच्ची सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाना है। उन्होंने बताया कि वार्ड 16 के निवासियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए इन गलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
चेयरमैन सैनी ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, पानी निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आम जनता को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। लोगों का कहना है कि इन गलियों का निर्माण होने से आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
इस दौरान पार्षद राकेश देवी, पूर्व पार्षद खजानी देवी, पार्षद प्रतिनिधि जतिन फोगाट, मोहित फोगाट, डाॅ. प्रदीप डाबोदिया, रामनिवास वर्मा, सुरेश मित्तल, जोगेंद्र, सम्राट फोगाट, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, अखिल गुप्ता और रमेश श्योराण आदि मौजूद रहा।
Trending Videos