{"_id":"69c57806c626380f970a0df6","slug":"chairman-inspected-the-construction-work-of-mini-secretariat-building-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153114-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चेयरमैन ने लघु सचिवालय भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चेयरमैन ने लघु सचिवालय भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय भवन का जायजा लेते चेयरमैन व पार्षद।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने वीरवार को स्थानीय चिड़िया मोड़ के समीप निर्माणाधीन जिला स्तरीय लघु सचिवालय भवन का दौरा किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की योजना के अनुसार, इस भवन को जल्द ही जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस परियोजना को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि जिला मुख्यालय पर आने वाले लोगों को जल्द से जल्द सभी सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकें। चेयरमैन ने जानकारी दी कि लघु सचिवालय के निर्माण के उपरांत आयोजित होने वाले लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने कहा कि अभी तक जिले के लोगों को अलग-अलग विभागों के कामों के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में चक्कर लगाने पड़ते थे। लघु सचिवालय शुरू होने से डीसी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण विभाग एक ही परिसर में होंगे। इससे न केवल लोगों के समय की बचत होगी, बल्कि उन्हें एक ही स्थान पर पारदर्शी तरीके से सुविधाएं मिल सकेंगी। इस दौरान पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद वीरेंद्र जोगी आदि भी मौजूद रहे।
डिस्पोजल टैंक निर्माण कार्य का लिया जायजा
चेयरमैन बक्शीराम सैनी, पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद विरेंद्र जोगी आदि ने स्थानीय चिड़िया मोड़ के समीप ही सीवरेज समस्या के समाधान के लिए बनाए जा रहे डिस्पोजल टैंक के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। पार्षद विनोद वाल्मीकि ने बताया की चिड़िया मोड़ के समीप बन रहे डिस्पोजल टैंक से भगवान वाल्मीकि नगर, कबीर नगर, महेंद्रगढ़ चुंगी व आसपास के क्षेत्र को राहत मिलेगी। लोगों को सीवरेज ओवरफ्लो जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Trending Videos