{"_id":"69c587d27e47a4991a0143a9","slug":"sdm-of-dadri-will-be-the-ceo-of-zila-parishad-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153100-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिला परिषद के सीईओ होंगे दादरी के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिला परिषद के सीईओ होंगे दादरी के एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार ने बुधवार को प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 63 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी इन आदेशों के अनुसार दादरी में भी एसडीएम, सीईओ जिला परिषद जैसे पदों पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
वर्तमान में दादरी जिला परिषद और जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विरेंद्र सिंह को अब दादरी का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं दादरी के एसडीएम योगेश सैनी को महेंद्रगढ़ का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार तोशाम के एसडीएम प्रदीप अहलावत को अब दादरी में जिला परिषद और जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दादरी में रिक्त पड़े नगराधीश के पद पर एचसीएच अधिकारी सुभाष चंद्र को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार हिसार में विशेष अधिकारी (स्वच्छता) के पद पर कार्यरत हरबीर सिंह को जिला नगर आयुक्त दादरी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वे गुलजार मलिक का स्थान लेंगे।
Trending Videos