{"_id":"69add95d70af207bee0d6ce5","slug":"a-25-crore-project-will-solve-the-problem-of-drinking-water-shortage-in-six-villages-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152311-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 25 करोड़ की परियोजना से छह गांवों में दूर होगी पेयजल किल्लत की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 25 करोड़ की परियोजना से छह गांवों में दूर होगी पेयजल किल्लत की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई परियोजना के तहत काम करते श्रमिक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के छह गांवों में लंबे समय से पेयजल किल्लत की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई विशेष परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस योजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि शेष बचा हुआ कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद एक अप्रैल से संबंधित गांवों के जलघरों में पर्याप्त नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस परियोजना के शुरू होने से छह गांवों की करीब 55 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। वहीं भीषण गर्मी में भी पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।
गौरतलब है कि अभी तक जिले के गांव कलियाणा, कलाली, घसोला, मंदौला, मंदौली और बलकरा के जलघरों में पेयजल की आपूर्ति छोटी माइनरों के माध्यम से की जाती थी। माइनरों में पानी का बहाव कम होने और टेल तक पूरा पानी न पहुंच पाने के कारण इन गांवों के जलघरों में आबादी की जरूरत के अनुसार भंडारण नहीं हो पाता था। विशेषकर गर्मी के सीजन में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जब ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए निजी टैंकरों और कैंपरों पर निर्भर रहना पड़ता था।
ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग ने विशेष योजना तैयार की। इस नई व्यवस्था के तहत अब माइनरों पर निर्भरता खत्म कर दी गई है और गांव चरखी के समीप स्थित लोहारू कैनाल पर एक अत्याधुनिक पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सीधे नहर से पानी उठाकर गांवों तक पाइपलाइन के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
इस परियोजना के तहत विभाग ने गांव चरखी और भैरवी के बीच लोहारू कैनाल पर मुख्य पंप हाउस स्थापित किया है। यहां से प्रभावित गांवों के जलघरों तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा करीब 28 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। इस कार्य के लिए 22 इंची क्षमता वाले पाइपों का प्रयोग किया गया है ताकि पानी का दबाव बना रहे। विभाग ने गांव कलियाणा के पास एक मुख्य चौक पर टी-पॉइंट का निर्माण कर विभिन्न गांवों की ओर जाने वाली लाइनों को जोड़ने का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। पानी के सुचारु उठान और दूरदराज के जलघरों तक उसे पहुंचाने के लिए पंप हाउस पर 220 एचपी की मोटर लगाई जाएगी, जो बिना किसी बाधा के पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
गांव मंदौली में बन रहा है नया जलघर
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अभी तक गांव मंदौली को पीने के पानी की सप्लाई गांव घसोला स्थित जलघर से दी जाती थी। घसोला जलघर की क्षमता कम होने के कारण दोनों गांवों की मांग पूरी करना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए 25 करोड़ की इसी परियोजना के अंतर्गत मंदौली में एक नए जलघर का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। मंदौली में नया जलघर बनने के बाद यहां के ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल सकेगा।
:
विभाग की ओर से जिले के छह गांवों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति के लिए शुरू की गई परियोजना का काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इन सभी गांवों के जलघरों में पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। फिलहाल 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया हैं।
-नरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
Trending Videos