{"_id":"69addb232fa6c7576d0a1ba4","slug":"the-chairman-inspected-the-work-of-laying-the-pipeline-from-indira-canal-to-champapuri-water-works-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152327-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इंदिरा कैनाल से चंपापुरी जलघर तक बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्य का चेयरमैन ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इंदिरा कैनाल से चंपापुरी जलघर तक बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्य का चेयरमैन ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर परिषद द्वारा इंदिरा कैनाल से चंपापुरी जलघर तक बिछाई जा रही पाइप लाइन के कार्य का रविवार को नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि शहर के लोगों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है।
इंदिरा कैनाल से चंपापुरी जलघर तक 800 एमएम की पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और आगामी 10 दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा और लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार वो स्वयं प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर और उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है शहर के विकास के लिए कभी बजट की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पानी, सफाई और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
चेयरमैन ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद चंपापुरी जल घर में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचेगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करते हुए शहरवासियों को इसका लाभ दिलाया जाए।
Trending Videos