सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A CA was duped of Rs 1.76 lakh in the name of making a credit card

Charkhi Dadri News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर सीए से 1.76 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A CA was duped of Rs 1.76 lakh in the name of making a credit card
विज्ञापन
चरखी दादरी। इस मौजूदा डिजिटल युग में साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर पढ़े-लिखे लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामले में साइबर ठगों ने फर्जी बैंक अधिकारी बन दादरी निवासी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर उनके खाते से एक लाख 76 हजार 298 रुपये की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

दादरी के रोहतक रोड निवासी और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उनके वाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। दूसरी तरफ से बोल रही महिला ने उनसे क्रेडिट कार्ड आवेदन के बारे में पूछा। उनके द्वारा हामी भरने पर ठगों ने उन्हें बातों में उलझा कर दो मोबाइल एप्लीकेशन फोन में इंस्टॉल करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके द्वारा इन मोबाइल एप्स में अपनी जानकारी साझा करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में कुल एक लाख 76 हजार 298 रुपये कटने के संदेश प्राप्त हुए। जिसके बाद उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। वहीं साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed