फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admissions based on the first list in colleges have concluded; the second provisional merit list will be released today

Charkhi Dadri News: कॉलेजों में पहली लिस्ट के दाखिले खत्म आज जारी होगी दूसरी अस्थायी मेरिट लिस्ट

Mon, 27 Jul 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Admissions based on the first list in colleges have concluded; the second provisional merit list will be released today
चरखी दादरी। जिले के आठ महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों की प्रक्रिया जारी है। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की 4,202 सीटों के लिए पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले किए गए।
विज्ञापन

अब दाखिला प्रक्रिया के अगले चरण में मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी जबकि बुधवार को फाइनल मेरिट सूची लगाई जाएगी। इसके बाद भी यदि सीटें बचती हैं तो उनके लिए 4 अगस्त को महाविद्यालयों में फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित होगी।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थी 4 को पहुंचे कॉलेज : महाविद्यालयों की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट सूची में आया था लेकिन वे किसी कारणवश निर्धारित समय में दाखिला नहीं ले सके उन्हें एक और अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे विद्यार्थी 4 अगस्त को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में संबंधित महाविद्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच करवाने के बाद दाखिला ले सकेंगे। यह सुविधा बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

पीजी कोर्सों में आवेदन करने की तिथि बढ़ाई : स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 7 अगस्त तक पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिली है जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed