{"_id":"6a67a3350c76419d6f00f72d","slug":"emphasis-on-organizational-expansion-and-political-participation-at-the-agrawal-vaishya-samajs-dialogue-event-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158257-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अग्रवाल वैश्य समाज के संवाद कार्यक्रम में संगठन विस्तार व राजनीतिक भागीदारी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अग्रवाल वैश्य समाज के संवाद कार्यक्रम में संगठन विस्तार व राजनीतिक भागीदारी पर जोर
Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की ओर से संगठन का विस्तार करने व अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने व आपसी समन्वय व संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से संगठन संवाद कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन धर्मशाला नजदीक पुरानी अनाज मंडी में किया गया।
कार्यक्रम में दादरी, भिवानी व महेंद्रगढ़ जिला के प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय, विधानसभा स्तरीय, मुख्य प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के लगभग 200 पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने बतौर मुख्य अतिथि व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष विनोद सिंगला कैथल, प्रदेश उपाध्यक्ष व दादरी जिला प्रभारी अमरनाथ गुप्ता पानीपत एवं सह प्रभारी हरिओम भाली ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
अशोक बुवानीवाला ने अपने संबोधन में बताया कि संवाद संगठन का उद्देश्य केवल संगठनात्मक समीक्षा करना नहीं बल्कि प्रत्येक जिले की कार्यशैली, चुनौतियों और संभावनाओं का विश्लेषण कर आगामी रणनीतियों को तय करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंघला ने मंच के माध्यम से बताया कि राजनैतिक सहभागिता से समाज की आवाज सरकार और नीति निर्माण में अधिक मजबूती तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में जिला दादरी के प्रभारी अमर नाथ गुप्ता व सह प्रभारी हरिओम मित्तल भाली ने संयुक्त रूप से जिला के पदाधिकारियों व संगठन की विभिन्न इकाइयों से संवाद स्थापित किया और संगठन की विभिन्न इकाइयों में आपसी समन्वय पर जोर दिया।
अग्रवाल वैश्य समाज की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष नीता गुप्ता, प्रधान सचिव नीतू बंसल, प्रदेश संगठन सचिव संतोष जैन व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गर्ग, मोनू भाटा ने बताया कि प्रत्येक जिला स्तर, विधानसभा गांव व वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार करना, सदस्यता अभियान एवं सक्रिय कार्यकर्ता निर्माण करना संगठन का सशक्तीकरण है।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने पंच संकल्प राजनीतिक भागीदारी, संगठित समाज, युवा पौध का अंकचरण, मातृशक्ति का उत्थान, सामाजिक सहभागिता मंच के माध्यम से बताए। अंकित गोयल दूदानी ने बताया कि संगठन चुनावों में समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा टिकटें दिलवाने का काम करें और राजनीतिक पार्टियों के संगठनों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करें। शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। मंच संचालन जितेंद्र गोयल ने किया।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पांडवानिया, दादरी के जिला अध्यक्ष सुरेश ऐरण, भिवानी के जिला अध्यक्ष नरेश केडिया, महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष संदीप नुनीवाला, विनोद जैन, राजेश बधवानिया, कैलाश रिटोलिया, रेखराज देवसरिया, पवन लुहानी वाले इत्यादि अनेक उपस्थित थे। मंच के माध्यम से नीट में मेघावी छात्रा को भी सम्मानित किया गया।