फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Arrival of clouds makes the weather pleasant; mercury drops by six degrees

Charkhi Dadri News: बादलों की दस्तक से मौसम सुहाना, छह डिग्री लुढ़का पारा

Wed, 29 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Arrival of clouds makes the weather pleasant; mercury drops by six degrees
आमसान में छाए काले बादल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर के समय कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। बारिश अधिक देर तक नहीं चली लेकिन वातावरण पूरी तरह तरोताजा हो गया। इसके बाद दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लोग लगातार पड़ रही उमस और तेज गर्मी से परेशान थे। मंगलवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जनजीवन को काफी राहत पहुंचाई। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को पंखे और कूलर की जरूरत भी कम महसूस हुई। कई लोगों ने सुबह और शाम के समय घरों से निकलकर खुले वातावरण का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में लौटी रौनक
सुहावने मौसम का असर शहर के बाजारों में भी साफ दिखाई दिया। पिछले दिनों गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता था। वहीं, मंगलवार को दिनभर खरीदारी करने वालों की आवाजाही बनी रही।
कपड़ा, किराना, फल-सब्जी और अन्य बाजारों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों का कहना है कि मौसम अनुकूल होने से कारोबार में भी सुधार देखने को मिला है।
आगामी दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, जिले में आगामी कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बीच-बीच में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश होने तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं। विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी है। बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने को भी कहा गया है।




वर्सन:
28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य के उत्तरी जिलों में ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed