फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Athgama Khap calls for curbing wasteful expenditure on funeral feasts.

Charkhi Dadri News: अठगामा खाप का मृत्यु भोज में फिजूलखर्ची रोकने का आह्वान

Tue, 04 Aug 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Athgama Khap calls for curbing wasteful expenditure on funeral feasts.
चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला के प्रधान परमानंद और अन्य पदाधिकारियों ने गांव महराणा में ईश्वरी देवी तथा गांव गोठड़ा में दयानंद के निधन पर श्रद्धांजलि दी। खाप पदाधिकारियों ने दोनों परिवारों से मृत्यु भोज पर अनावश्यक खर्च से बचने का आग्रह किया। उन्होंने सादगीपूर्वक संस्कार संपन्न करने को समाज हितकारी परंपरा बताया।
विज्ञापन

खाप ने कहा कि केवल परिवार और निकट संबंधियों की उपस्थिति में संस्कार करना उचित है। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा। समाज में सादगी और सामाजिक समानता का संदेश जाएगा। प्रधान परमानंद ने बताया कि सामाजिक परंपराओं का उद्देश्य आर्थिक बोझ बढ़ाना नहीं है।
विज्ञापन

इसका लक्ष्य दुख की घड़ी में एक-दूसरे का संबल बनना है। उन्होंने कहा कि फजूलखर्ची जैसी कुरीतियों को त्यागने से अनेक परिवार आर्थिक परेशानियों से बच सकते हैं। सादगी ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है और यह समाज सुधार का महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप का उद्देश्य : अठगामा खाप प्रधान ने कहा कि भविष्य में भी खाप विभिन्न गांवों में जन जागरण करती रहेगी। इसका उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है। खाप समाज में सादगी, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed