{"_id":"6a70f6dd0e44bc24f10fb3c5","slug":"hopes-for-rain-dashed-again-humidity-adds-to-the-discomfort-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-158561-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बारिश की आस फिर टूटी, उमस ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बारिश की आस फिर टूटी, उमस ने बढ़ाई परेशानी
Tue, 04 Aug 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
गांव मांढी के खेतों में फसलों की सिंचाई होती हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले में सोमवार को भी बारिश का इंतजार खत्म नहीं हुआ। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताए जाने के बावजूद पूरे दिन एक भी बूंद नहीं गिरी। बादलों की आवाजाही के बीच तेज उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान के साथ बढ़ी नमी के कारण दिनभर लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। जुलाई के अंतिम दिनों में हुई एक बारिश के बाद जिले में दोबारा अच्छी वर्षा नहीं हुई है। लगातार सूखे जैसे हालात बनने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को समय पर पानी नहीं मिलने से उनकी बढ़वार प्रभावित हो रही है।
खेतों में नमी तेजी से कम होती जा रही है और कई स्थानों पर फसलें मुरझाने लगी हैं। यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
सिंचाई के भरोसे किसान
किसानों का कहना है कि एक बार हुई बारिश से कुछ दिन राहत जरूर मिली थी लेकिन उसके बाद लगातार वर्षा नहीं होने से खेतों की मिट्टी फिर सूख गई है। जिन किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं उनके सामने सबसे अधिक परेशानी है। कई किसान ट्यूबवेल के सहारे सिंचाई कर रहे हैं जिससे लागत भी बढ़ रही है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि खरीफ फसलों के लिए इस समय नियमित वर्षा बेहद आवश्यक है।
गर्मी ने किया बेहाल
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उमस भरी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बिजली की बढ़ती मांग के कारण कई क्षेत्रों में लोड बढ़ा रहा जबकि दिनभर पंखे और कूलर भी लोगों को पूरी राहत नहीं दे सके।
4 अगस्त से 6 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। परंतु 7 व 8 अगस्त को आंशिक बादल व कहीं-कहीं छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाही रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग।