फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Deputy Director took stock of the facilities.

Charkhi Dadri News: डिप्टी डायरेक्टर ने सुविधाओं का जायजा लिया

Tue, 04 Aug 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Director took stock of the facilities.
स्कूल में निरीक्षण करतीं डिप्टी डायरेक्टर।
चरखी दादरी। शिक्षा निदेशालय, पंचकूला से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. वीना सिंह ने सोमवार को पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बौंद कलां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन की स्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

डॉ. वीना सिंह ने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था, शौचालय, विद्यार्थियों के लिए हैंडवाश की सुविधा, बिजली आपूर्ति, कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, स्किल एजुकेशन, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान व खेल सामग्री, हरित विद्यालय, यूथ एवं ईको क्लब की गतिविधियों, प्राचार्य एवं अध्यापकों के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम, विद्यार्थियों की मानसिक काउंसलिंग, छात्राओं के स्व-रक्षा प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के लिए ड्यूल डेस्क की उपलब्धता, चाइल्ड ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर, आईडी कार्ड तथा बैगलेस डे के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर ने मिड-डे मील की सामग्री का निरीक्षण करने के साथ बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने मिड-डे मील वर्करों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा रसोईघर को साफ-सुथरा एवं हाइजीनिक बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का आकलन किया, उनसे संवाद कर पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

निरीक्षण के अंत में डॉ. वीना सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं भौतिक सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा विद्यालय के समग्र विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed